लखनऊ/उत्तरप्रदेश

स्वतंत्र देव के मंत्री बनाए जाने के बाद सतीश गौतम हो सकते हैं उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष ….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि भाजपा में एक पद एक व्यक्ति का फार्मूला लागू है। सूत्रों का कहना है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पसंद का होगा। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल जुलाई 2022 तक है, लेकिन चर्चा इस बात की है कि संगठन में जल्द बदलाव होगा।

ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के पूर्व उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के अलावा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का नाम भी चर्चा में है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पसंद का होगा।

साथ ही भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखकर ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है जिसका असर दिखे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे को उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व दे सकती है।

Back to top button