मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 9 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, आगर मालवा और अलीराजपुर जिले के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के चलते सरकार प्रदेश में प्रशासनिक जमावट मेें जुटी हुई है और चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर शिवराज सरकार ने 9 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, आगर मालवा और अलीराजपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टीकमगढ़ जिले के डीएम सुभाष कुमार द्विवेदी को अशोकगर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर आयुक्त अवधेश शर्मा को टीकमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। अशोकनगर कलेक्टर उमा महेश्वरी आर, श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा और आगर मालवा कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को उप सचिव बनाया गया है।

देखें पूरी तबालदला सूची…

Back to top button