मध्य प्रदेश

एसएफ जवानों से भरी बस ओर कार में भिंडत, 3 लोगों की मौत

सिवनी

 सिवनी जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस एसएफ जवानों से भरी बस ओर कार में भिंडत हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई तो 2 दर्जन से अधिक एसएफ पुलिस जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है की घटना शुक्रवार देर रात 1 बजे के करीब की है।  मंडला के एसएफ जवानों की बस मंडला जिले के बीजाडांडी से CM कार्यक्रम की ड्यूटी कर छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में CM ड्यूटी के लिए रवाना हुए थी। तभी सामने से गड्डो से अनियंत्रित हुई कार सीधे बस से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी केवलारी पुलिस को दी। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी लाया गया। यहां कार सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार ड्राइवर पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सिवनी जिले मंडला स्टेट हाईवे में केवलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनागढा के समीप देर रात लगभग 1 बजे के करीब धनागढ़ा के समीप SF बटालियन की बस और निजी नेक्सन कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।  बताया गया कि कार में मंडला निवासी परिवार नागपुर से इलाज करा कर लौट रहा था। इस दौरान सड़क के गड्डो से अनियंत्रित होकर दोनों वाहन आपस में टकरा गए।  जिससे निजी वाहन के चालक सहित कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। और वहीं कार में सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए है। SF बटालियन की बस में लगभग 35 जवान सवार थे जिनमें से कई जवान घायल हुए हैं जिनका उपचार केवलारी सिविल हॉस्पिटल में देर रात तक चलता रहा। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर भी किया गया है।

बताया जा रहा है कि मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान मंडला की ओर से पुलिस जवानों को लेकर सिवनी से आ रही बस की धानागढ़ के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडल निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया घटना स्थल के पास सड़क में गड्ढे हैं, जिससे वाहन असंतुलित हो गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है।

केवलारी थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि रात के समय बस और कार भिड़ंत की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाया गया। जिसमें से कार में सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महोबिया की मौत हो गई। गंभीर घायल अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी और मदन भांडे को नागपुर रेफर किया गया है।वहीं 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। बस में मंडल 35 बटालियन के पुलिसकर्मी सवार थे, जो पांढुर्ना जा रहे थे। कार में एक ही परिवार के लोग नागपुर से इलाज कराकर लौट रहे थे। जो धानागढ़ के पास हादसे का शिकार हो गए।

Back to top button