
मध्य प्रदेश
युवतियों के पहनावे वाले बयान पर विजयवर्गीय को महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भेजा मानहानि का नोटिस
इंदौर। युवतियों के ड्रेस कोड को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस एडवोकेट सौरभ मिश्रा के माध्यम से जारी किया गया है। युवतियों की ड्रेस पर पिछले दिनों विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस लगातार विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। विजयवर्गीय ने इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग परिसर में लड़कियों के भद्दे पहनावे और नशा करने पर शूर्पनखा शब्द का उपयोग किया था। इस बयान का उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय भी समर्थन कर चुके हैं।















