मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, कुछ ऐसे किया कांग्रेस नेताओं और आमजन ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत, तस्वीरों में देखें यात्रा की झलकियां…

भोपाल/बुरहानपुर। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। राहुल की यह यात्रा 12 दिनों तक मध्य प्रदेश में कदमताल करेगी। इसके बाद यात्रा आगर के रास्ते राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी। राहुल सुबह 7 बजे बोदरली गांव कार पहुंचे। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे राहुल गांधी का काफिला र‌वाना हुआ था। यहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। यहां उनके स्वागत के लिए पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। आइये, इन तस्वीरों में देखें यात्रा….

भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली में उमड़ा जन सैलाब।

भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ हाथ उठाकर लोगों को अभिवादन किया।

बोदरली पहुंचने पर लोक नृत्य कलाकार रीना पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में बंजारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

महाराष्ट्र से बोदरली पहुंचने पर राहुल गांधी ने सभा को संबोधित कर एमपी में अपनी यात्रा शुरू की।

यात्रा रूट पर करीब 17 किमी तक ऐसा कोई पेड़, बिजली का खंभा, मकान नहीं बचा, जहां राहुल के बैनर, पोस्टर न लगे हों। हर 10 से 15 फीट पर पोस्टर लगाए गए थे।

राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ हल्के-फुल्के पल भी नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीसीसी चीफ कमलनाथ एक-दूसरे का हाथ थामे हंसते दिखे।

राहुल गांधी के स्वागत के आतुर दिखी आदिवासी वेशभूषा में धनुष और तीर लेकर खड़ी महिलाएं।

राहुल गांधी बच्चों और महिलाओं से बातचीत करते भी नजर आए। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे थे।

भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माला पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

राहुल गांधी ने मंच के नजदीक खड़े एक 5 साल के बालक रुद्र को बुलाकर पूछा- वो क्या बनना चाहता है। रुद्र ने कहा डॉक्टर बनना चाहता हूं। इस पर राहुल ने एनडीए सरकार पर तंज करते हुए कहा कि आज के हालातों में हिंदुस्तान में रुद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता, क्योंकि यहां डॉक्टर-इंजीनियर वही बन सकता है, जिनके माता-पिता के पास मोटी रकम है।

बुरहानपुर के बोदरली गांव में राहुल गांधी का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए यात्रा मार्ग पर दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग खड़े हुए थे।

राहुल गांधी के स्वागत में कार्यकर्ताओं के साथ कुछ स्कूली छात्राएं और महिलाएं भी फूल लेकर खड़ी रहीं।

राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए सड़क और घरों की छतों पर हजारों की संख्या में लोग खड़े थे।

राहुल गांधी की भ्रारत जोड़ो यात्रा के बोदरली पहुंचने पर फ्लैग एक्सचेंज प्रोग्राम हुआ। इसमें मध्यप्रदेश के नेताओं ने महाराष्ट्र  के नेताओं से फ्लैग लेकर अपने हाथों में थामा।

राहुल गांधी को देखने के लिए बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं और ग्रामीण घर की बाउंड्री पर चढ़कर बैठे नजर दिखाई दिए।

Back to top button