
सीएम योगी के शपथ समारोह में मनप्रीत सिंह चड्डा और गौतम गोयल सहित उत्तर प्रदेश के कई उद्योगपति होंगे शामिल …
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यानाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जहां देशभर की कई जानी—मानी औद्योगिक हस्तियां शामिल हो रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वेव ग्रुप के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्डा, धामपुर शुगर मिल के प्रबंध निदेशक गौतम गोयल सहित उत्तर प्रदेश के कई उद्योगपतियों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने अपनी दूसरी पारी में प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए देश के प्रमुख उद्योगपतियों टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन,अंबानी ग्रुप से मुकेश अंबानी, आदित्य बिरला ग्रुप से कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप से गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप से आन्नद महिंद्रा, हीरानंदानी ग्रुप से दर्शन हीरा नंदानी लुलु ग्रुप से यूसुफ, अलीटोरेंट ग्रुप से सुधीर मेहता, गोयनका ग्रुप से संजीव गोयनका, लोढ़ा ग्रुप से अभिनंद लोढ़ा आदि शामिल हैं।
इसी क्रम में प्रदेश के उद्योगपतियों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करके योगी सरकार ने अपनी दूसरी पारी में विकास के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है।

















