रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Related Articles
किक बॉक्सर निगिता को स्वेच्छानुदान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी पांच लाख रूपये की सहायता, सूरजपुर कलेक्टर ने सौंपा चेक ….
March 4, 2023
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने जिले के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की ली परिचयात्मक बैठक …
March 4, 2021
दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से 22 साल के युवक ने किया रेप, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा …
January 5, 2022
तहसीलदार के फर्जी सील-सिग्नेचर का मामला, दलाल और वकील का नाम आया सामने…थाने में हुई शिकायत…
August 9, 2023
हिन्दुस्तान की बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य …
August 21, 2021
शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के दो बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय व मोहन मरकाम आमने-सामने, जमकर चला रहे जुबानी तीर …
February 14, 2022
चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में घायल जवानों को मिलेगी 15-15 लाख रुपये अनुग्रह राशि
3 weeks ago
खैरागढ़ में अब आर्यव्रत सिंह युवराज, राजतिलक का कार्यक्रम संपन्न …
November 17, 2021
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी डॉक्टर तुमचो दुआर, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर…
June 14, 2023
छत्तीसगढ़ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों के वेतन में होगी 27% की बढोत्तरी, जल्द नियमितिकरण की शुरू होगी प्रक्रिया
4 weeks ago
नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा कि एक रुपए भी धान के लिए ज्यादा दोगे तो हम धान नहीं खरीदेंगे- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
January 13, 2023
Check Also
Close