
फिल्म जगत
सिद्धांत् चतुर्वेदी और अनन्या पाण्डेय खो गए हम कहां में आएंगे साथ नजर…
फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर की नई मूवी खो गए हम कहां में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पाण्डेय की जोड़ी जल्द नजर आएगी। इस फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाले तीन दोस्तों की है। यह जानकारी फरहान अख्तर ने ट्विटर के माध्यम से फिल्म का पहला लुक साझा करते हुए दी।
फिल्म की महत्वपूर्ण भूमिका में आदर्श गौरव भी होंगे। फिल्म की कहानी जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह, रीमा कागती ने लिखी है। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और रीमा कागती कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म होगी।
















