छत्तीसगढ़

बेटी से छेड़छाड़ पर मां का फूटा गुस्सा, आरोपी की पिटाई के बाद बाइक को किया आग के हवाले

 इछावर

बेटी के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान एक मां का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर आरोपी युवक को मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर जुटे लोगों ने भी आरोपी की धुनाई की और आक्रोश में उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। भैरूंदा हाईवे पर कांकड़खेड़ा माता मंदिर के सामने हुई इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

थाने पहुंची मां, नहीं हुई सुनवाई का आरोप

जानकारी के अनुसार चांद पठान नामक युवक पर आरोप है कि वह लंबे समय से 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को परेशान कर रहा था। वह फोन कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर बच्ची ने जब इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का फैसला किया।

 

Back to top button