
आखिरकार गौरेला के विवादित बीईओ गिरीश चन्द्र का स्थानांतरण हो गया। संचनालय से प्राप्त आदेश के अनुसार गिरीश चन्द्र प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला मूल पद व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया विकासखंड गौरेला जिला जीपीएम में प्रशाशनिक स्थानांतरण करते हुए।
संजय वर्मा व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया विकासखण्ड गौरेला जिला जीपीएम का तत्काल स्थानांतरण करते हुए आगामी आदेश पर्यंत प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला बनाया गया है।

















