छत्तीसगढ़बिलासपुर

92 प्रधान आरक्षक बने ASI, रेंज के आईजी ने जारी की सूची, सबसे ज्यादा बिलासपुर जिले से 28 को मिला प्रमोशन …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की है। जिसमें सबसे ज्यादा 28 लोगों की पदोन्नति बिलासपुर जिले से की गई है।

रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने अपने रेंज में पदस्थ 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए आदेश आज जारी किया। बिलासपुर रेंज में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बिलासपुर के 28, रायगढ़ के 20, कोरबा के 18, जांजगीर-चांपा के 15, मुंगेली के 05 तथा गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के 06 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम के अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदो की पूर्ति की जायेगी। जिससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी वही लंबित प्रकरणों की विवेचना, अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यों में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने शुभकामना प्रेषित की है।

Back to top button