मध्य प्रदेश

कल से 9 दिन के आस्था का उत्सव आरंभ

भोपाल

कल से 9 दिन के आस्था का उत्सव आरंभ होने जा रहा है। हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के साथ ही नवरात्रि पर्व प्रारंभ होगा। इससे पहले आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो, सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा. इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में ये ग्रहण दिखेगा।

54 साल बाद  आसमान में होगी ऐसी अद्भुत घटना
आज लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और ये काफी लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है।  यह ग्रहण   कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरूआत दक्षिण प्रशांत महासागर से होगी। इससे पहले इस तरह का सूर्य ग्रहण वर्ष 1970 में दिखा था और अगली बार साल 2078 में दिखेगा।

5 घंटे लंबा ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, सूतक मान्य नहीं
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण आज रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन 9 अप्रैल यानी कल रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी।

Back to top button