मध्य प्रदेश

6 रेंज आईजी और 11 एसपी भी बदले: संतोष सिंह उज्जैन आईजी, रवि गुप्ता खेल संचालक, पवन जैन डीजी होमगार्ड बने…

भोपाल। राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची भी जारी कर दी है। इस फेरबदल में 35 आईपीएस अफसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने 6 रेंज आईजी और 11 जिलों में नए एसपी की तैनाती की है। नए फेरबदल में डीजी रैंक के अफसर पवन जैन को डीजी होमगार्ड बनाया गया है।

वहीं, एडीजी रवि कुमार गुप्ता अब नए खेल संचालक होंगे। सरकार ने उज्जैन, जबलपुर जैसी महत्वपूर्ण रेंज के अलावा रीवा, शहडोल, होशंगाबाद और बालाघाट के आईजी भी बदल दिए हैं। संतोष कुमार सिंह को आईजी उज्जैन बनाया गया है। इसी महीने 30 सितंबर को रिटायर हो रहे आईजी होशंगाबाद जितेंद्र सिंह कुशवाहा को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। बताया जाता है उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें थीं।

शनिवार देर रात जारी सूची में पवन जैन को डीजी होमगार्ड बनाया गया है। डीसी सागर अब शहडोल के नए एडीजी होंगे। आशुतोष राय बालाघाट के एडीजी और केपी जगतेश्वर राव रीवा रेंज के एडीजी होंगे। उमेश जोगा को आईजी जबलपुर और दीपिका सूरी को आईजी होशंगाबाद बनाया गया है। योगेश देशमुख को एडीजी साइबर सेल और योगेश चौधरी को एडीजी गुप्त वार्ता-2 पदस्थ किया गया है।

इन जिलों में ये होंगे नए एसपी: नवनीत भसीन एसपी रीवा, सुनील पांडे एसपी मंदसौर, मोनिका शुक्ला एसपी विदिशा, सुनील जैन एसपी कटनी, तुषार कुमार विद्यार्थी एसपी निवाड़ी, मनोज कुमार सिंह एसपी अलीराजपुर, मयंक अवस्थी एसपी सीहोर, दीपक कुमार शुक्ला एसपी बड़वानी, गुरुकरण सिंह एसपी होशंगाबाद, विकास कुमार सहवाल एसपी रायसेन, प्रमोद कुमार सिन्हा एसपी उमरिया

Back to top button