मध्य प्रदेश

सांवेर विधानसभा के 35 कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 35 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश महामंत्री सबनानी एवं मंत्री सिलावट ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालो में यूथ कांग्रेस के विधानसभा सचिव भारतसिंह चौहान, दिलीप पटेल, इंदरसिंह पटेल, भरत दांगी, राधेश्याम यादव, कृष्णपाल सिंह दांगी, लालसिंह दांगी, रणवीर दांगी, राहुल दांगी, अशोक बैरागी, योगेन्द्र पटेल, राहुल सिंह चौहान, लोकेश पटेल, हरि सिंह पटेल, राजा पटेल, लल्ला शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, विजय सिंह, भगवान सिंह, भगवती प्रसाद, प्रेमसिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह बाबा, रूपेश चौहान, दीपक सिंह चौहान, रितेश चौहान, रूदन सिंह चौहान, शुभम सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान, पवन वराडिया, अमन बाबा, दिलीप राठौर, नागेश मिस्त्री, भगवान सिंह गौड़ शामिल थे।

नौ जनपद सदस्यों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर करैरा जिला शिवपुरी के नौ जनपद सदस्यों ने मंगलवार को कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने इस सभी जनपद सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में करेरा के जनपद सदस्य मोनू परिहार, देबेन्द्र गुर्जर, बृजेश यादव, केपी परिहार, लोकेन्द्र परमार, कल्लू कुशवाह, बालू आदिवासी, जगदीश कुशवाह, शिवपाल सिंह चौहान आदि शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस के विचारधारा में अपनी सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button