मध्य प्रदेश

राज्य सरकार ने साढ़े चार लाख पेंशनर्स को भी इतना ही 4% महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी किया

भोपाल
प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के चौबीस घंटे बाद राज्य सरकार ने साढ़े चार लाख पेंशनर्स को भी इतना ही भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में पेंशनर्स को 1 मार्च 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। अब अप्रैल की पेंशन में इसका भुगतान किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाद अब हरियाणा की नायब सैनी सरकार और बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते और मंहगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए केन्द्र के समान 50 फीसदी पहुंच गया है। अप्रैल में इन कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में बढ़ी हुई डीए/डीआर की दरों का लाभ मिलेगा।वही एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

बिहार में 5वें-छठे और 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA बढ़ा

    शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसके तहत सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी सेवक और पेंशनभोगियों के DA में एक जनवरी 2024 के प्रभाव से 4% की वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इन्हें अब तक 46% DA मिलता था अब 50% भत्ता मिलेगा।

    इसके अलावा षष्ठम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे सेवकों और पेंशनरों का भत्ता 1 जुलाई 23 के प्रभाव से 221% के स्थान पर 230 % करने का प्रस्ताव, पंचम केंद्रीय वेतनमान प्राप्त कर रहे सेवकों पेंशनरों 1 जुलाई 2023 के प्रभाव से 412% के स्थान पर 427% DA देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है।

हरियाणा में भी कर्मचारियों-पेंशनर्स के डीए/डीआर में वृद्धि

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया, जिसके बाद DA 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। नई दर 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगी, ऐसे में मार्च की सैलरी में 50 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा लेकिन जनवरी फरवरी महीने का बकाया भुगतान मई महीने में किया जाएगा। वही पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे 7वें वेतन आयोग के 2.5 लाख से अधिक कर्मचारी और 2 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

आंध्र प्रदेश में भी महंगाई भत्ता बढ़ा

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार ने भी शुक्रवार रात कर्मचारियों का DA बढ़ा दिया है। विशेष मुख्य सचिव (वित्त) शमशेर सिंह रावत ने 1 जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि के लिए कर्मचारियों के डीए के आदेश जारी किए है।।इसके तहत पात्र कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से डीए जारी करने के आदेश जारी किए गए।राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2022 से डीए को मूल वेतन के 22.75% से बढ़ाकर 26.39 % करने और 1 जनवरी 2023 से डीए 26.39 % से बढ़ाकर 30.03 % करने के आदेश जारी किए।इसके साथ ही 1 जनवरी 2023 से संशोधित UGC वेतनमान 2006 का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों का भी डीए 212% से बढ़ाकर 221 % कर दिया गया है।

अबतक बढ़ चुका है कई राज्यों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

बता दे कि मार्च की शुरूआत में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा एक करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों का जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाया गया था।इसके बाद से ही अब राज्यों ने भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए होली से पहले अपने अपने राज्यों के कर्मचारियों पेंशनरों के डीए में बढ़ोत्तरी करना शुरू कर दिया है।अबतक ओडिशा, असम, उत्तरप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक सरकार द्वारा डीए बढ़ाया जा चुका है। अप्रैल से कर्मचारियों पेंशनर्स के खाते में बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन आना शुरू हो जाएगी, इसके साथ ही भत्तों और 2 महीने के एरियर का भी लाभ मिलेगा।

 

Back to top button