मध्य प्रदेश
विधानसभा परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण आज
भोपाल। आज बुधवार को सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश विधान सभा परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम गिरीश गौतम, अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा की उपस्थिति में एवं शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन मैं शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा की समितियों के सभी सभापतियों तथा समस्त विधायकगणों को भी आमंत्रित किया है। इस अवसर पर सामाजिक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ही विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहेंगे।