प्रदेश भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह पहुँचे मरवाही, ली संगठनात्मक बैठक
मरवाही। उपचुनाव के तारतम्य में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का दौरा अभी कुछ दिन बाद ही प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष के इसी प्रस्तावित दौरे व आगामी उपचुनाव के मद्देनजर अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिचार्च करने प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी व बेलतरा विधायक भाजपा नेता रजनीश सिंह मरवाही पहुंचे। यहां उन्होंने मरवाही के सदभावना भवन में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। इस बैठक में उपस्थित नेताओ ने भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव के लिये जुट जाने को कहा।उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया।
उपस्थिति अथितियों ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार से गांव के गरीब जनता व किसान सब परेशान हैं। उन्होंने इस चुनाव में मरवाही से भाजपा विधायक दिलवाने के संकल्प भी दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,पाली तनाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके,जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल,भाजपा नेत्री समीरा पैकरा,अर्चना पोर्ते,भाजपा नेता रामजी श्रीवास,नीरज जैन,दिलीप यादव,कुबेर सारथी,शिव प्रताप राय, राकेश दीक्षित,मण्डल अध्यक्ष किशन ठाकुर, आयुष मिश्रा, गया तिवारी,गोविंद गुप्ता,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।