रायपुर

राजमहल बिर्रा की शकुंतला सिंह का नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में निधन

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं

रायपुर। श्रीमती शकुंतला सिंह बहुरानी राजमहल बिर्रा जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ का कल निधन  नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में हो गया। वे बीजेपी महिला मोर्चा की बिलासपुर एवं कोरबा जिला की जिलाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं हैं। प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। वे राजेश शाह एडिशनल कलेक्टर गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मप्र व मरवाही विधानसभा के कद्दावर कांग्रेसी नेता व पूर्व न्यायाधीश प्रमोद परस्ते व केशव शाह असिस्टेंट रजिस्ट्रार हरिसिंह गौर विश्विद्यालय सागर की सास थीं।

Back to top button