देश

सिक्किम में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4.62 लाख, त्रिपुरा में लिंगानुपात में हुआ सुधार

  • सिक्किम में मतदाताओं की संख्या एक फीसदी बढ़कर 4.62 लाख हुई
  • सिक्किम में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4.62 लाख, त्रिपुरा में लिंगानुपात में हुआ सुधार
  • त्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या बढ़कर हुई 28.56 लाख, लिंगानुपात में हुआ सुधार

गंगटोक/अगरतला
 सिक्किम की नवीनतम मतदाता सूची में इस साल मतदाताओं की संख्या में लगभग एक फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

जनवरी के पहले दिन जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, सिक्किम में मतदाताओं की कुल संख्या 4,050 (0.88 फीसदी) बढ़कर 4,62,456 हो गई है।

इनमें से 2,32,117 पुरुष, 2,30,334 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर हैं।

सूची की समीक्षा के दौरान 13,716 नाम जोड़े गए, और 9,666 नाम विभिन्न कारणों, मृत्यु के कारण, हटा दिए गए।

इसके अलावा मतदाता सूची में 3,856 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। राज्य में सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,992 है।

मतदाता सूची की समीक्षा के बाद त्रिपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 28.56 लाख हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूजी मोग ने बताया कि 32,218 लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं, जबकि 13,231 मतदाताओं के नाम उनकी मृत्यु के कारण हटा दिए गए हैं।

इस महीने के पहले दिन तक की नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 28,56,925 मतदाता हैं। इनमें से 14,35,172 पुरुष, 14,21,679 महिलाएं और 74 ट्रांसजेंडर हैं।

राज्य में 60 विधानसभा क्षेत्रों की सूची की समीक्षा में राज्य में मतदाताओं की संख्या में 18,987 (0.66 फीसदी) की वृद्धि हुई है।

मोग ने बताया कि मतदाता सूची में लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है।

उन्होंने जानकारी दी कि अंतिम मतदाता सूची में लिंगानुपात 989 से बढ़कर 991 हो गया है, जो उत्साहजनक है।

बदरघाट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 62,723 मतदाता हैं और सिमना सीट पर सबसे कम 38,974 मतदाता हैं। दोनों पश्चिम त्रिपुरा में स्थित हैं।

 

Back to top button