छत्तीसगढ़बिलासपुर

डीपी कॉलेज में कल आएगी नैक टीम, एसएसआर में बताया 29 शिक्षक पीएचडी, 64 पेपर पब्लिश …

बिलासपुर । कॉलेज में नैक निरीक्षण के लिए 9 जनवरी को टीम आ रही है। टीम 9 व 10 जनवरी को कॉलेज का निरीक्षण करेगी। इसकी तैयारी कॉलेज में दिन-रात की जा रही है। कक्षाओं को स्मार्ट बनाया गया है। गार्डनिंग की जा रही है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब सहित अन्य व्यवस्थाओं को सही किया जा रहा है, क्योंकि पूरे प्रदेश के कॉलेजों की नजर केवल डीपी कॉलेज काॅलेज पर टीकी है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा ए ग्रेड कॉलेज अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध थे। इस सत्र में अधिकांश कॉलेजों की नैक ग्रेडिंग हुई है। इसमें अधिकांश कॉलेजों की ग्रेडिंग गिर गई है। जो कॉलेज ए ग्रेड, थे वे बी प्लस और बी ग्रेड पर आ गए हैं। ऐसे में डीपी कॉलेज कॉलेज एक मात्र कॉलेज है, जिनका 3.01 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड 8 जून 2022 तक था। अब दूसरे साइकिल का नैक निरीक्षण डीपी कॉलेज कॉलेज में होने जा रहा है।

इसके पहले डीपी कॉलेज कॉलेज ने नैक को एसएसआर सबमिट किया है। इसमें कॉलेज ने 5 साल की पूरी जानकारी दी है। इसमें कॉलेज ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तहत जिन शिक्षकों की भर्ती हुई है, उसमें से मात्र 6 शिक्षक बचे हैं। इसके अलावा कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी ने 87 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की है। इसमें 29 शिक्षक पीएचडी हैं। 6 शिक्षकों ने एमफिल किया है।

वहीं 52 शिक्षक स्नातकोत्तर पास हैं। इसके अलावा से शिक्षक सत्र 2020-21 में 64 पेपर पब्लिश किए हैं। जबकि सत्र 2019-20 में 54 और 2018-19 में 53 पेपर पब्लिश किए थे। इसके अलावा शिक्षकों ने सत्र 2020-21 में 56 किताबें लिख हैं। कॉलेज ने छात्रों की सुविधाओं के लिए 24 से ज्यादा एमओयू किए हैं। कॉलेज में 132 से ज्यादा कंप्यूटर हैं। काॅलेज छात्रहित में कार्य कर रही है।

अटल यूनिवर्सिटी के साथ-साथ 63 शासकीय व 70 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज हैं। इन कॉलेजों की नैक ग्रेडिंग हो रही है। पहले 5 ए ग्रेड काॅलेज थे। अब एक भी नहीं बचे हैं। ए ग्रेड से गिर कर साइंस कॉलेज 2.68 सीजीपीए के साथ बी प्लस, बिलासा गर्ल्स कॉलेज 2.53 सीजीपीए बी प्लस ग्रेड पर रूका है।

इसी तरह अब जेपी वर्मा कॉलेज 2.50 सीजीपीए के साथ बी ग्रेड, सीएमडी कॉलेज 2.57 सीजीपीए के साथ बी प्लस ग्रेड, पीजीबीटी कॉलेज को 2.37 सीजीपीए, शासकीय महामाया कॉलेज रतनपुर को 2.29 सीजीपीए के साथ बी ग्रेड, शासकीय कॉलेज सीपत को 1.98 सीजीपीए के साथ सी ग्रेड मिला है। शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज को इस बार 2.60 अंक के साथ बी प्लस ग्रेड मिला है। जबकि इस कॉलेज की ग्रेडिंग की तीसरी साइकिल थी। दूसरी साइकिल में कॉलेज को 2.55 अंक के साथ बी प्लस ग्रेड पर था।

कॉलेज ने नैक को एसएसआर में जानकारी दी है कि वे साल में शिक्षकों को वेतन छोड़कर छात्रों की सुविधाओं पर सत्र 2020-21 में 163 लाख खर्च किए हैं। वहीं सत्र 2019-20 में 168 लाख, 2018-19 में 129 लाख, 2017-18 में 141 लाख और 2016-17 में 102 लाख रुपए खर्च हुए थे। सत्र 2020-21 में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 76.30 लाख रुपए खर्च हुए। यूनिवर्सिटी को तीन सत्र में कहीं से भी ग्रांट नहीं मिला है। सत्र 2017-18 में 5 लाख और 2016-17 में 4.05 लाख रुपए ग्रांट मिले थे।

Back to top button