लखनऊ/उत्तरप्रदेश

जल चढ़ाने जा रहे 70 से अधिक कांवरियों को कुत्ते ने काटा, मंदिर की जगह जाना पड़ अस्पताल …

मुंगेर। मंदिर जाने को निकले 70 से अधिक भक्तजनों को एक सामान्य कुत्ते ने अस्पताल का रास्ता दिखा दिया। कुत्ते ने सभी भक्तजनों को काट काटकर पिछवाड़ा सूजा दिया और भक्तजन अपनी श्रद्धा भक्ति बीच रास्ते में छोड़ मंदिर की जगह अस्पताल की ओर दौड़ लगा दिए। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने जमकर ठहाके लगाए और लोगों को अस्पताल जाने की सलाह दी।

ज्यों-ज्यों सावन बीतता जा रहा है। कांवरियों की भीड़ कच्ची कांवरिया मार्ग में उमड़ती जा रही है। इस बीच मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे करीब 6 दर्जन से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर सभी कांवरियों को अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार कच्ची कांवरिया मार्ग तारापुर में सोमवार की अहले सुबह लगभग 6 दर्जन से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय ग्रामीण व दुकानदार को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। कुत्ते के शिकार सभी मरीजों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां सभी मरीजों का इलाज अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. बी.एन सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा.सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे कांवरिया मार्ग में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर धर्मराय में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा मोबाइल पर दर्जनों की तादाद में कांवरिया, स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों को कुत्ता के काटने की जानकारी दी गई है। जानकारी मिलते ही कुत्ते के काटने से घायल सभी कांवरिया को इलाज के लिए एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजने को कहा गया। आधे घंटे के करीब सभी कांवरिया को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। वहीं कुछ कांवरिया बुरी तरह जख्मी हो गये थे। सभी को एंटी  रेबीज वैक्सीन लगाई गई। तत्पश्चात इलाज किया गया।

Back to top button