नई दिल्ली

अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्यक्रम में खड़गपुर की विनीता जायसवाल होंगी शामिल …

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्यक्रम में साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित भाग लेने वाली खड़गपुर निवासी विनीता जायसवाल ने बताया कि संस्था आगामी 21 अगस्त से 2 सितंबर 2022 तक विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने जा रही है। जिसकी तैयारी कर ली गई है।

इस वर्च्युअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी , ओमान  सहित  विश्व के 35  देशों से हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित होंगे। यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल के  साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा, अमेरिका ,कनाडा, न्यूज़ीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

यह कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। विगत वर्ष भी संस्था ने 207 घण्टे का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इस वर्ष संस्था अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। कवयित्री विनीता जायसवाल इस कार्यक्रम में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर खड़गपुर का नाम रोशन करेंगी। विनीता की इस उपलब्धि पर सभी साहित्यकारों ने बधाई दी है।

Back to top button