छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का भी किया भ्रमण, स्थापत्य कला से हुईं प्रभावित …

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रवास के क्रम में ही गत दिवस राज्यपाल उइके ने प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया।

उन्होंने इस धार्मिक व ऐतिहासिक मंदिर के परिसर का अवलोकन कर इससे जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त की। कोणार्क के सूर्य मंदिर के स्थापत्य कला से भी राज्यपाल प्रभावित हुईं।

राज्यपाल ने धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से दोनों ही मंदिरों को प्रमुख केन्द्र के रूप में रेखांकित किया।

Back to top button