मध्य प्रदेश

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बोला भाजपा सरकार हमला : कहा… डबल स्पीड से चल रही है सीएम शिवराज की झूठ की मशीन

हरदा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सेक्टर मंडलम की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें नाथ में यह निर्देश दिया है कि पहले में मंडल सेक्टर और बूथ लेवल एजेंट नियुक्त होना चाहिए। हरसूद सह प्रभारी आमिर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने यहां निर्देश दिया है कि मंडल यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। मैं इनसे बात करने आया हूं यह कहकर कमलनाथ  ने एक-एक करके मंडल सेक्टर के पदाधिकारियों से चर्चा की। और मंच से आमिर पटेल कार्य की सराहना की।

हरदा जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता हरसूद पहुंचे। कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने हरसूद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से भाजपा को खुली चुनौती दी है। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को लूट और अवैध उत्खनन का प्रदेश बताया है। पूर्व सीएम ने सीएम शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज सिंह की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। बचे आखिरी पांच महीने में ये सोच रहे है कि जो घोषणा कर रहे है, इससे पाप धुल जाएंगे, लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। उनका मुकाबला अब 2018 की जगह 2030 माडल कमल नाथ से है।

पत्रकार वार्ता में यह बोले कमलनाथ…

जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हरसूद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव के पूर्व जनहित की योजनाओं की बजाए लगातार कर्ज लेकर कमीशनबाजी में व्यस्त है। पिछले 15 माह में अधिकांश ठेके अपने लोगों के कमीशन के लिए दिए गए है। पहले जो हरसूद छिंदवाड़ा से बेहतर माना जाता था, वहां कुपोषण, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार का बोलबाला है। यह पलायन की राजधानी बन गया है। 35 साल पहले हरसूद व्यापार का बड़ा केंद्र था। हरसूद और खालवा में विकास ठप है। युवा भटक रहा है। किसान परेशान है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।मैं भी मुख्यमंत्री था मैं भी सौदा कर सकता था। विधायकों ने मुझेसे बात की थी लेकिन मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करना चाहता था।

कांग्रेस नेता आमिर पटेल ने कहा…

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी को देखकर हमें एक नई उमंग पैदा होती है आज ऐसा ही लगा। आज हमारे नेता एक अलग अन्दाज में नजर आए। तल्ख लहजे में उन्होंने कहा कि ये कमलनाथ 2018 का नहीं बल्कि 2030 का मॉडल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी वाले, पुलिस वाले, अधिकारी सब समझ लें, कल के बाद परसों भी आता है, किसको ठिकाने लगाना है, सब नजर में है, जुल्म अब नहीं चलेगा।

Back to top button