कोरबा

साईं फर्नीचर में आग, लाखों की छति

कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित साईं प्रसाद कंपनी में आज सुबह आग लग गई। इसमें यहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया। सूचना मिलने पर नगर निगम और अग्निशमन विभाग की टीमें यहां पहुंची। आग बुझाने तक काफी क्षति हो चुकी थी। माना जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने यहां घटना को अंजाम दिया है।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार निवेश के काम से साईं प्रसाद कंपनी का वास्ता रहा है। आज सुबह यहां अचानक आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली। मौके पर देखा गया कि आग की लपटें उठ रही है और धुआं निकल रहा है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद नियंत्रण के लिए दमकल यहां पहुंचे कर्मियों ने अपनी ओर से आग बुझाने का प्रयास किये, लेकिन तब तक साईं प्रसाद के कार्यालय में अनेक दस्तावेज सहित फर्नीचर जल चुके थे।

यहां पर लगी आग को लेकर स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका है। इस घटना में किसकी भूमिका हो सकती है। यह जांच का विषय है। ऐसा कहा जा रहा है  कि साईं प्रसाद नामक कंपनी ने उसने यहां कई वर्षों तक काम किया। कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया। संबंधितों को ज्यादा रकम देने का भरोसा दिया गया था। समय बीतने पर ऐसा नहीं हो सका और रातों-रात कंपनी यहां से चली गई। लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह सकते में आए इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कंपनी को सील कर दिया गया। कुछ समय पहले ही स्थानीय पुलिस ने क्षेत्रों में छापा मारकर साईं प्रसाद के निवेशकों को गिरफ्तार किया था। जमा रकम की आंख में स्थानीय कार्यालय सील था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button