मध्य प्रदेश

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बोले- ‘भारत माता के भाल पर कलंक लगा रही कांग्रेस’

गोविन्द मालू ने कहा- राहुल का आरोप निराधार, पूर्वजों व सनातन धर्म का अपमान

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू ने कहा कि कांग्रेस ने ट्विटर हेंडल से जो वीडियो जारी किया वह बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भी हैं। इस वीडियो में सावरकर को असत्य आडवाणी को कलह बताते हुए एक गीत बनाया है। ‘कथा संग्राम की विश्व के कल्याण की’ शीर्षक से बनाये गए वीडियो गीत में भारत माता का चीर हरण बताया है।

मालू ने कहा कि सावरकर के त्याग और संघर्ष के आगे कोई कांग्रेस का नेता नहीं जिसने दोहरे आजीवन कारावास की सजा कठोर परिश्रम के साथ भुगती हो। नेहरू को तो जेल से छुड़ाने के लिए अंग्रेज वायसराय से मोतीलाल नेहरू ने याचना की थी। जिन आडवाणी ने देश में भाजपा को अपार जनसमर्थन दिलाया, उन्हें कलेश चित्रित कर जनता का अपमान किया। वास्तव में भारत माता के भाल को कलंकित करने वाले कांग्रेसी है जो, देश की हजारों वर्ग किमी जमीन को खो देते हैं और इमरान खान से मोदी को हराने में मदद करने की गुहार लगाते हैं। इंग्लैंड में आईएसआई के डीजी असीम मुनीर से चुपचाप मिलते हैं। डोकलाम विवाद के समय दुश्मन चीन के दूतावास में आधी रात को जाते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों को ससम्मान कांग्रेस में बगलगीर बनाकर घुमाते हैं। मालू ने कहा कि सनातन हिन्दु देवी देवताओं के प्रतीकों का उल्लेख जिस तरह कांग्रेस ने किया, उसी तरह अन्य किसी धर्म के प्रतीकों का इस्तेमाल करके दिखाए, तो बहुसंख्यक समाज की सहनशीलता और विशालता समझ में आ जाएगी। ये कथा संग्राम की नहीं कुबुद्धि की है। नफरत फैलाने की अवधि एक हजार वर्ष की बताते हुए हमारे उन पूर्वजों का अपमान किया गया है, जिन्होंने विश्व का कल्याण हो का उद्घोष किया था।

Back to top button