देश

हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पा्टी से इस्तीफा दिया, थाम सकते है पिता संग कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी

चंडीगढ़
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में भजापा को बड़ा झटका लगा है। हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पा्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि पिता के साथ वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा. राजनीतिक मजबूरी की वजह से मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, पीएम मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे हिसार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया था।

बता दें कि बृजेंद्र सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता बीरेंदिर सिंह 2022 तक राज्यसभा सांसद थे। इसके अलावा वह पांच बार विधायक और राज्य की सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं।1984 में उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला को हिसार में हराया था। 2019 में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्रस सिंह को टिकट दलवाया। सूत्रों का कहना है कि बृजेंद्र सिंह को इस बार टिकट कटने की आशंका थी। वहीं भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन किया है। अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हो सकती है जिसमें कुछ प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में कार्यकर्ताओं ने बृजेंद्र सिंह के प्रति नाराजगी जताई थी। इसके बाद इस सीट पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी चल रही थी। हालांकि अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।

बीरेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। इशके बाद 2014 में वह भाजपा में आगए थे। भाजपा ने राज्यसभा भेजकर उन्हें केंद्रीय मंत्री बना दिया था। इसके अलावा उनकी पत्नी उचाना सीट से विधायक बनीं। पिछली बार चुनाव में बृजेंद्र सिंह ने हिसार सीट पर जीत दर्ज की थी। बीरेंद्र सिंह को लेकर चर्चा का बाजार पहले से ही गर्म था। वह कई बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर चुके हैं।

Back to top button