नई दिल्ली

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का दावा, हमले में मारे गए 170 पाक सैनिक …

इस्लामाबाद । BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकस्तिानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने बुधवार को पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है। BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने कहा, ह्लमजीद ब्रिगेड के फिदायीनों ने पंजगुर में आर्मी कैंप को निशाना बनाया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। दुश्मन का शिविर अभी भी फिदायीनों के नियंत्रण में है।

BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना के 70 सैनिकों को मार गिराया। BLA ने पाकिस्तानी सेना पर पंजगुर के नागरिकों के अपहरण और हत्या का भी आरोप लगाया। इससे पहले मजीद ब्रिगेड की एक अन्य इकाई ने 20 घंटे तक नुश्की में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया और कब्जा कर लिया, जिसमें अधिकारियों सहित लगभग 100 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।

इस संबंध में पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान के पंजगुर और नुश्की इलाकों में फ्रंटियर कॉर्प्स के ठिकानों पर आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत हो गई है और 13 विद्रोही भी मारे गए हैं।

BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) गुरिल्ला हमले करने के लिए जानी जाती है। साल 2021 में BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) कम से 10 हमले किए थे। साल 2020 के एक हमले में BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने पाकिस्तान के 16 जवानों को मार डाला था। BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) बलूचिस्तान के क्षेत्र में अधिक सक्रिय है लेकिन पाकिस्तान के अन्य प्रदेशों में भी उसकी गतिविधि रही है। BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) आधिकारिक तौर पर साल 2000 में बना है लेकिन साल 1973 से पहले से ही आज़ाद बलूचिस्तान की लड़ाई में शामिल रहा है। पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान पर BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) को सपोर्ट करने का आरोप लगाता रहा है जिसका दोनों देश विरोध करते रहे हैं।

Back to top button