ज्ञानेंद्र उपाध्याय के कांग्रेस प्रवेश करते ही गुलाब राज, नरेंद्र राय, अशोक शर्मा, प्रमोद परस्ते, घनश्याम ठाकुर सहित 70 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा …
पेंड्रा (सुयश जैन)। ज्ञानेंद्र उपाध्याय को कांग्रेस प्रवेश किए अभी मुश्किल से 6 घंटे ही हुए थे कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कांग्रेसजनों ने उनका भारी विरोध करना शुरू कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार जिला कांग्रेस कार्यायल में जिला अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों ने ज्ञानेंद्र उपाध्याय का कांग्रेस में प्रवेश को लेकर विरोध शुरू कर दिया। लगातार बढ़ते विरोध के बीच कांग्रेसजनों में जिला कांग्रेस से लेकर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला व तीनों ब्लॉकों के 70 से अधिक पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को सौंप दिया है।
इस्तीफा देने वाले प्रमुख कांग्रेसजनों में डॉ. नरेंद्र राय, गुलाब राज, प्रमोद परस्ते, अशोक शर्मा, अजय राय, संतोष मालिया, बाला कश्यप, श्रीकांत मिश्रा, घनश्याम ठाकुर, विवेक पोर्ते, विशाल वैश्य, राखी जैन, जयदत्त तिवारी, संदीप साहू, भारत यादव, आशीष केशरी, राकेश शर्मा, मदन सोनी, विष्णु सोनी, सिद्धार्थ तिवारी, बेचू अहिरेश, ख़ूबदास लहरे, अनिल शाहू,श्वेता मिश्र, भारती सोनी, तिवारी पैकरा, दया वाकरे, निशांत तिवारी आदि शामिल हैं।
दिल्ली बुलेटिन से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेंद्र उपाध्याय का कांग्रेस प्रवेश का क्षेत्र के कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं और अपना इस्तीफा दे रहे हैं। इस पूरी वस्तुस्थिति से मैं शीर्ष नेताओं को अवगत कराउंगा और अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दूंगा।