फिल्म जगत

आर्टिकल 370 ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार

मुंबई

अप्रैल महीने में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर अमर सिंह चमकीला सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें, आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखकर, कुछ मेकर्स ओटीटी पर नए कंटेंट को रिलीज करने का रिस्क नहीं ले रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज भी हैं जिनकी रिलीज डेट की पहले ही घोषणा हो चुकी हैं। 

एक्टर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने फिल्म फर्रे से अपने करियर की शुरूआत की है। 24 नवंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। बता दें, फर्रे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी। सलमान खान फिल्म्स के स्पोकपर्सन ने फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कहा, सिनेमाघरों में रिलीज के लिए दर्शकों से इतना प्यार और प्रशंसा मिलने के बाद इस फिल्म का ओटीटी पर प्रीमियर होने से हम बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि ‘फर्रे’ ओटीटी के दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित होगी। साल 2021 में मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस: कैन यू हियर इट? रिलीज हुई थी। अभिनेता एसीपी अविनाश के किरदार में नजर आए थे। तीन साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। अभिनेता की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म की सस्पेंस थ्रिलर कहानी भी खूब पसंद की गई थी। साइलेंस 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। सीरीज अदृश्यम में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर सीरीज है जो कि आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी के जीवन पर आधारित है।

बताया जा रहा है कि इस सीरीज में 65 एपिसोड होंगे। इसका निर्देशन सचिन ने किया है। अदृश्यम ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। अमर सिंह चमकीला पंजाब इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे। साल 1988 में वे अपनी बीवी अमरजोत के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जा रहे थे। तब कुछ लोगों ने उनपर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। सालों गुजर गए लेकिन आज तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया। फिल्म में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा अमरजोत के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और आर्टिकल 370 के तहत दी गई स्वायत्तता पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 19 अप्रैल को जियो सिनेमा पर आएगी। हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा आना बाकी है। कालीन भैया और पंडित भाईयों-बबलू और गुडडू की कहानी पर बनी इस मिजार्पुर के दो सीजन जबर्दस्त हिट हुए। सीरीज के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक हाल ही में साझा किया गया। हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

Back to top button