शिक्षक कांग्रेस के अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष बने
पेंड्रा में सुरेंद्र, जांजगीर में रोशन और मुंगेली में बंजारे का चयन
बिलासपुर। शिक्षक कांग्रेस ने रतनपुर के अनिल शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नए जिले पेंड्रा में भी शिक्षक कांग्रेस का गठन किया गया सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह जांजगीर के लिए रोशन नेवी और मुंगेली में एआर बंजारे जिला अध्यक्ष होंगे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस की आज बिलासपुर में बैठक हुई इस बैठक में प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इन नामों की घोषणा की। शुक्ला ने बैठक में कहा कि सदस्य और संघर्ष संगठन का ऋण होता है। पदाधिकारियों को सदस्यों से सतत संपर्क बनाए रखना चाहिए तभी संगठन प्रासंगिक होता है। अन्याय का प्रतिकार हर स्तर पर होना चाहिए। साथ ही अधिकार से कर्तव्यबोध भी आवश्यक है। कार्यक्रम में रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ सुशील मिश्रा प्रांताध्यक्ष व्यायाम निर्देशक संघ सहित राजेश दुबे, अनिल तिवारी, जेपी कोसले, विद्याभूषण शर्मा, रियाज खान, ललित शास्त्री, राकेश दिघ्रस्कर, कृष्ण कुमार तिवारी, एमआर माथूर, हेमंत सूर्यवंशी, ओंकार प्रसाद देवांगन, सुशील पटेल, केके तिवारी, आरसी लाहिंगे, आरके दुबे, मोहन लाल बर्मन, बीके सिन्हा, सीके उपाध्याय, सैय्यद आजम अली, बीके ठेठवार, राजेश चतुर्वेदी, एचएल साव, शंकर दुबे, अभय साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। आज की बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर और पेंड्रा के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति ही मुख्य एजेंडा था।