बिलासपुर।विकासखंड बिल्हा के ग्राम खमतराई निवासी सुश्री रोहिणी साहू ने अपने बुलंद हौसले एवं अपनी प्रतिभा के चलते इटली के पीसा में आयोजित व्हील चेयर फेंसिंग वर्ल्ड कप 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अपने बुलंद हौसले के साथ कुछ कर गुजरने की तमन्ना से उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने उन्हें शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सुश्री साहू ने कलेक्टोरेट कक्ष में कलेक्टर डॉ. मित्तर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रोहिणी ने अपने खेल प्रदर्शन से बिलासपुर जिले को गौरान्वित किया है। उन्होंने रोहिणी को खेल किट के लिए सीएसआर मद से 5 लाख रूपए दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर सुश्री साहू साहू जन शिक्षण संस्थान में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार में सात सदस्य है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है, इसके लिए उन्होंने कोचिंग भी ली है।
Related Articles
पंजाबी मानव सेवा समिति ने कोरोना की सेकेंड वेव में होम आइसोलेट लोगों के लिए बढ़ाई 1 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेट व 2 सिलेंडर की सेवा ….
May 11, 2021
रक्षित केंद्र GPM में ‘स्पंदन’ अभियान के तहत जवानों को कराया गया योगाभ्यास, ज़िला GPM के पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए शरीक
June 26, 2020
सीएम विष्णुदेव के गृह जिले जशपुर को रायगढ़ पुलिस रेंज से हटाकर फिर सरगुजा में किया गया शामिल, आदेश जारी …
December 23, 2023
जिले में सड़क हादसा: मां-बेटे सहित 4 की मौत, एक ही बाइक पर थे सवार, गांव में पसरा मातम …
February 18, 2022
बिलासपुर एयरपोर्ट में सभी सुविधाओं व सुव्यवस्थित संचालन को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए से मांगा जवाब
14 hours ago
विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सिवनी में माँ संतोषी देवी का किया दर्शन …
November 11, 2022
हरेली उल्लास का त्योहार, उल्लास के लिए वातावरण जरूरी, कृषि हितैषी योजनाओं से किसानों में आई आर्थिक समृद्धि से बना उल्लास का वातावरण…
July 17, 2023
बिलासपुर जिले को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय अवार्ड …
February 22, 2021
Check Also
Close