मुंगेली

बाकी में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ

मुंगेली (अजीत यादव) । ग्राम बाकी में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ आज प्रेम सिंह बाघेल के निज निवास में हुआ। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा व्यास जगदगुरु मालकु पीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के मुखारविंद एवं महंत श्याम सुंदर दास भक्तमालि के सानिध्य में श्रवण पाठ किया जा रहा है।

बता दें कि कथा का आयोजन रामादेवी सिंह के स्मृति में प्रेम सिंह बाघेल परिवार द्वारा आयोजित किया गया है। कथा का समापन 18 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसके बाद शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रसादी ग्रहण होगा। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालुजन, सामाजिकजन व नगरवासी शामिल हुए।

Back to top button