छत्तीसगढ़मुंगेली

गांजा तस्करी करते कांग्रेस नेता पकड़ाया, पार्टी ने किया निलंबित…

मुंगेली। कांग्रेस नेता को पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कांग्रेस नेता धनुष सेन 650 ग्राम गांजा लेकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बिलासपुर जा रहे था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उन्हें लोरमी थाना क्षेत्र में दबोच लिया था। जानकारी होने पर पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया।

जिलाध्यक्ष शोभा कश्यप की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर को उन्हें मीडिया के जरिए धनुष सेन के गांजा तस्करी करने की जानकारी मिली थी। उनके पास से गांजा पकड़ा गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। धनुष सेन को तत्काल ही पार्टी से निलंबित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को भी जानकारी दी गई है।

किसान कांग्रेस के डिंडौरी ब्लाक अध्य़क्ष धनुष सेन को लोरमी पुलिस नें बुधवार सुबह गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। डोंगरीगढ़ निवासी धनुष सेन अपने एक अन्य साथी लीलापुर निवासी प्रकाश साहू के साथ गांजा लेकर खाम्ही से बिलासपुर की ओऱ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने धर दबोचा था। पूछताछ में बताया था कि गांजा बेचने के लिए बिलासपुर लेकर जा रहा था।

Back to top button