मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों से रिहा होंगे 182 बंदी, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी

भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों से 182 बंदी रिहा होंगे। उन्होंने कहा कि तय शर्तें पूरी करने वाले आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों की रिहाई होगी। दुष्कर्म के आरोपी किसी भी बंदी की सजा माफ नहीं की जा रही है। पहले साल में दो बार बंदी रिहा होते थे। अब साल में 4 बार गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कैदी रिहा होते हैं।

आधुनिक भारत के लौह पुरुष हैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर डॉ. मिश्रा ने कहा है कि आधुनिक भारत के लौह पुरुष गृहमंत्री राजा भोज की नगरी बुधवार को पधार रहे हैं। उनका वंदन अभिनंदन स्वागत है। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। वह हमारे प्रेरणा स्रोत है।

केवल वोट के लिए काम कर रही है कांग्रेस

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हर काम केवल वोट के लिए करती है, इसलिए उसे हर काम में राजनीति ही दिखाई देती है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर की आधारशिला के पहले ही कांग्रेस राजनीति कर रही है। हमारी पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति के सम्मान को बरकरार रखने के लिए सभी संभव प्रयास ही नहीं किये बल्कि कार्य भी किये है।

Back to top button