मध्य प्रदेश

कौन हैं जया किशोरी को टक्कर दे रही पलक किशोरी… क्यों उनकी संगीतमय कथा के दीवाने हो रहे है लोग…जानिए युवा कथावाचक के बारे में जानकारी

जया किशोरी को अपना आदर्श मानती हैं पलक किशोरी और उनकी तरह ही वे भी कथावाचन करती हैं

भोपाल। बात साल 2021 की है। कोरोना काल में लखौरी बाग स्थित में पहली बार नवरात्रि के पर्व पर एक लड़की ने भगवान कृष्ण पर दो घंटे का कथा की। कथा सुनकर लोग काफी खुश हुए। इसके बाद कथा का सिलसिला लगातार जारी रहा। देखते ही देखते सोशल मीडिया में पलक तिवारी की चर्चा होने लगी। हम बात कर रहे है कथावाचक पलक किशोरी की, जिनकी उम्र मात्र 17 साल है। वह अभी 12वीं की छात्रा हैं। वह मूलत: सतना जिले की है। पलक की कथा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ते है। लोग उनकी संगीतमय कथा के दीवाने हो रहे हैं। लोग उनकी तुलना जया किशोरी से करने लगे हैं। पलक किशोरी जया किशोरी को अपना आदर्श मानती हैं। और उनकी तरह वो भी कथावाचन करती हैं।

जया किशोरी से मिली प्रेरणा

पलक किशोरी का कहना है कि जया किशोरी के भागवत कथा सुनाने के तरीके को देखकर मुझे प्रेरणा मिली और अब उनके मार्गदर्शन से मैं भागवत कथा का पाठ कर पा रही हूं। कई लोग कहते हैं कि मेरा हूबहू बिल्कुल जया किशोरी जैसा है। मैं उन्हें अपना आइडियल मानती हूं।

Back to top button