मध्य प्रदेश

बच्चे के लिए पहली पत्नी ने कराई 20 साल छोटी युवती से शादी, 62 की उम्र में 3 बच्चों का बाप बना यह शख्स

नागौद विकासखण्ड के अतरवेदिया खुर्द का रहने वाला है शख्स

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सतना जिले के नागौद विकासखण्ड के अतरवेदिया खुर्द में रहने वाले 62 वर्ष की उम्र में एक-दो नहीं बल्कि एक साथ 3 (ट्रिपलेट) बच्चों के पिता बने हैं। शख्स की 42 वर्षीय दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि प्रीमेच्योर डिलीवरी होने की वजह से बच्चों का वजन बेहद कम है, जिसकी वजह से बच्चों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।

गोविंद कुशवाहा (दाएं), दूसरी पत्नी हीरा बाई (मध्य मेें) और पहली पत्नी कस्तूरी बाई (बाएं)।

पहली पत्नी से जन्मे बेटे की हो गई थी मौत

गोविंद कुशवाहा के पहली पत्नी से जन्मे बेटे की 18 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गोविंद बुरी तरह से टूट गए थे और उनके दांपत्य जीवन में मायूसी छा गई थी। दूसरी संतान के लिए गोविंद कुशवाहा ने अपनी पहली पत्नी को डॉक्टर दिखाया, लेकिन काफी इलाज के बाद भी कस्तूरी बाई मां नहीं बन सकती। दोनों पति-पत्नी उदास थे और फिर पहली पत्नी कस्तूरी बाई ने पति को दूसरा विवाह करने के लिए राजी किया। पांच साल पहले की थी दूसरी शादी पांच साल पहले गोविंद सिंह ने कंचनपुर की रहने वाली 37 साल की हीराबाई से दूसरी शादी की थी, जिसके बाद मंगलवार को उनकी दूसरी पत्नी हीराबाई ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया। तीनों बच्चे लड़के हैं। घर में किलकारियां गूंजने के बाद अब गोविंद सिंह के घर फिर से खुशियां लौट आई हैं। गोविंद सिंह की पहली पत्नी कस्तूरी बाई अतर्वेदिया पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।

आईसीयू में भर्ती तीनों नवजात बच्चे।

बच्चों की स्थिति ठीक नहीं

जानकारी के मुताबिक, तीनों में से पहले बच्चे का वजन 1 किलो 272 ग्राम, दूसरे का 1 किलो 314 ग्राम और तीसरे का 1 किलो 128 ग्राम का है। जबकि सामान्य बच्चे का वजन 2 से 3 किलो तक होना चाहिए, लेकिन यह तीनों बच्चे 2 किलो से भी कम हैं। तीनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Back to top button