Uncategorizedमध्य प्रदेश

हरदा में एक तरफ दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी नहीं करने की बात कही, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता उलझ गए

कांग्रेस मंडलम के पदाधिकारियों की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिए सुझाव

हरदा। हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोडलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 19 फरवरी, रविवार की शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। हरदा में एक तरफ जहां दिग्विजय सिंह संगठन को मजबूत करने और गुटबाजी नहीं करने की बात कह रहे थे। वहीं उनके सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सालों से चली आ रही गुटबाजी सामने आ गई। उनके सामने ही टिमरनी के कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राजपूत और अनिल वर्मा आपस में उलझ गए और गुत्थम-गुत्था हो गए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों को अलग कराया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज

ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं लिए बिना उन पर तंज कसा कि इस बार बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल आएगा। उन्होंने कहा जनता तो हमको चाहती है, लेकिन हमारा संगठन मजबूत नहीं होने के कारण हम चुनाव हार जाते हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस मंडलम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सुझाव दिए। पूर्व सीएम ने पदाधिकारियों को सारे मतभेद भुलाकर पार्टी की जीत को लेकर मंत्र दिया। बता दें कि इस सीट पर बीते चार विधानसभा चुनावों से कांग्रेस को हार मिल रही है।

हमें जनता के बीच भाजपा की कमियों को बताना चाहिए

दिग्विजय ने कहा कि भाजपा ने झूठे मतदाता जोड़े हैं। सभी लोग निरंतर बैठक लेकर समन्वय स्थापित करें। यह गुटबाजी हमारे लिए उचित नहीं है। जिसको टिकट मिलेगा उन्हें हमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता के बीच भाजपा की कमियों को बताना चाहिए।

 

Back to top button