धर्म
251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 10 नवंबर को, 1 लाख लोग जुटेंगे
कोरबा (गेंदलाल शुक्ल)। गायत्री परिवार द्वारा 10 नवंबर से कोरबा में 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया है। इसे अश्वमेध यज्ञ रजत जयंती महोत्सव के रूप में गायत्री परिवार मनाने जा रहा है। जिसमें देश प्रदेश से लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है l
कोरबा स्थित इंदिरा स्टेडियम में इसको लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां प्रारंभ हो गई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी, उसी स्थल पर इस विराट महायज्ञ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं l
पूर्व में 25 वर्ष पहले कोरबा में गायत्री परिवार द्वारा अश्वमेध यज्ञ किया गया था। अब कोरबावासियों को अश्वमेध यज्ञ की रजत जयंती महोत्सव के रूप में पुण्य लाभ मिलने जा रहा है।