छत्तीसगढ़रायपुर

Surja Khande ‘Tanaya’- सुरजा खांडे ‘तनया’ कलमकार स्मृति सम्मान से सम्मानित 

Surja Khande ‘Tanaya’-

 

Surja Khande ‘Tanaya’- रायपुर। नवोदित कवियत्री श्रीमती सुरजा खांडे ‘तनया’ को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार प्राप्त समिति छत्तीसगढ़ कलमकार मंच मस्तूरी के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रायपुर छत्तीसगढ़ के कलमकार स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

Surja Khande ‘Tanaya’- उल्लेखनीय है कि सुरजा खांडे ‘तनया’ ने विद्यालय शिक्षा के दौरान से ही रचना के प्रति अभिरुचि रखते आई हैं। नवोदित कवियत्री श्रीमती सुरजा खांडे ‘तनया’ सामाजिक समस्याओं से जुड़े यथार्थ घटनाओं पर आधारित विषयों पर अपनी लेखनी चलाती हैं।

ज्ञातव्य हो कि इनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित भी विभूषित किया जा चुका है।जिसमें इन्होंने अंतरराष्ट्रीय लेखिका अगाथा क्रिस्टी के जीवन पर प्रकाश डाला था। उक्त सम्मान समारोह और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम बिलासपुर सिटी के निकट कानन पेंडारी में आयोजित किया गया।

श्रीमती सुरजा खांडे ‘तनया’ कलमकार स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए

समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित व्यक्तित्व और साहित्यकार डॉ.किशन टंडन क्रांति, संरक्षक डॉ.गोवर्धन मार्शल, उपाध्यक्ष जुगेश बंजारे’धीरज’, प्रो प्यारेलाल आदिले समिति के समस्त सदस्य, साहित्यकारों ने बधाई प्रेषित किया है। आप इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए जलसंसाधन विभाग में कार्यरत अपने पति एच.आर.खांडे परिवार, दोस्त एवं समाज को श्रेय देती हैं।

Back to top button