फिल्म जगत

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अभिमन्यु के लिए सरप्राइजिंग होगा इस हप्ते का शो…

नई दिल्ली। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त नया मोड़ आ गया है। शो में जल्द ही अभिमन्यु अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करने वाला है। वहीं कहानी लव ट्रायएंगल का रूप लेने वाली है क्योंकि अक्षरा की बहन आरोही भी अभिमन्यु को चाहती है। यहां अक्षरा भी अभिमन्यु को प्यार करती है। लेकिन वह अपनी बहन के लिए कुछ भी करने को तैयार है। जब अक्षरा को पता चलेगा कि आरोही भी अभिमन्यु को पसंद करती है तो वह अपने पैर पीछे खींच लेगी। वहीं अभिमन्यु के लिए काफी सरप्राइजिंग होगा।

ज्ञात हो, अक्षरा आरोही को बहुत प्यार करती है लेकिन आरोही अक्षरा से नफरत करती है। शो में अक्षरा आरोही से वादा कर चुकी है कि वह उन सबकी जिंदगी से दूर चली जाएगी। आरोही को लगता है कि अक्षरा की वजह से ही उसकी मां मंदिर की सीढ़ियों से गिर कर मरी थी।

फिलहाल शो में गोयंका परिवार की तरफ से अभिमन्यु के घर बड़ी बेटी का रिश्ता गया है। वहीं कहानी में ट्विस्ट आएगा जब कन्फ्यूजन होगी कि अभिमन्यु के लिए रिश्ता आरोही के लिए है या फिर अक्षरा के लिए। गोयंका परिवार की तरफ से अभिमन्यु के लिए अक्षरा का रिश्ता जाएगा। लेकिन इधर, आरोही को लेकर कन्फ्यूजन हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा और अभिमन्यु के बीच प्यार के दीपक जल उठेंगे।

इससे पहले एपिसोड में दिखाया गया था कि गोयंका परिवार के चारों बच्चे अक्षरा, कायरव, आरोही और वंश हॉलिडे ट्रिप पर आए हैं। वहीं अभिमन्यु भी अपने कजिन के साथ उसी ट्रिप पर आ जाता है। अब यहां इन सभी की मुलाकात होती है। इससे पहले अक्षरा और अभिमन्यु दोनों हॉस्पिटल में भी मिले थे जब अक्षरा को पैनिक अटैक आया था। वहीं अभिमन्यु की आरोही से भी मुलाकात हुई थी। उस वक्त आरोही को भी अभिमन्यु पसंद आ गया था।

बताते चलें अभी तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में सीरत और कार्तिक का ट्रैक चल रहा था जिसे फैंस अब भी याद कर रहे हैं। हालांकि नई कहानी भी दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी शो YRKKH से विदा ले चुके हैं। इस जोड़ी को टीवी शो में दर्शकों ने बहुत पसंद किया। वहीं मोहसिन और शिवांगी ने इस बीच एक म्यूजिक एलबम में भी साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी और मोहसिन ये रिश्ता शो खत्म करने के बाद एक अन्य प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। शिवांगी से पहले मोहसिन ये रिश्ता छोड़ कर चले गए थे।

Back to top button