छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर महिला कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का सम्मान

मस्तूरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मस्तूरी के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन मंगल भवन मस्तूरी में किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने महिला कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शंकर यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष मिश्रा विधायक प्रतिनिधि मस्तूरी, राजकुमार अंचल, धर्मेंद्र कोसले जनपद सदस्य, राधे श्याम त्रिपाठी, सुरेश दुबे अध्यक्ष शा.क.उ.मा. शाला मस्तूरी, ननकू साहू थे।

इस अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी मस्तूरी श्रीमती दुर्गावती कंवर ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं संचालन सुश्री उषा श्रीवास द्वारा किया गया।

Back to top button