राजस्थान

वसुंधरा राजे को बीजेपी देगी बड़ा झटका? राजस्थान चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी होंगे चेहरा – जेपी नड्डा

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि 2023 और 2024 भाजपा का है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में चेहरा पीएम होंगे और चुनावी ताकत कार्यकर्ता। जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कोई नेता किसी पद पर है तो वह स्थाई नहीं है। पार्टी में बदलाव होते रहते हैं। जेपी नड्डा ने माउंट आबू में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सम्मान और ऊंचाइयां पाते हैं। इसलिए कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और पूंजी है। जेपी नड्डा ने कहा कि घरवालों पर नहीं पार्टी पर फोकस करें। क्योंकि आपकों बनाने वाले कार्यकर्ता ही है। उनकी समस्याओं को सुनें और उनके सुख-दुख में साथ दें। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए दौरे और बैठकें करें। जेपी नड्डा ने दावा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय पार्टी है। क्योंकि बाकि पार्टियां परिवारवाद, वशंवाद और व्यक्तिवाद तक ही सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम करने वालों को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें पार्टी में क्या मिलेगा। उसकी चिंता छोड़कर यह सोचना चाहिए कि हमनें देश को क्या दिया। पार्टी को क्या दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी है। जबकि बीजेपी राष्ट्रीय पार्टी है। गहलोत सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं।

जेपी नड्डा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि पीएम की गरीब कल्याणकारी योजनाओं से बीजेपी कार्यकर्ताओं की छवि बनी है। पीएम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए योजना बना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम के 7 सूत्रों सेवा, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदना और संवाद के हिसाब के राजनीति करने की नसीहत दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पार्टी प्रभारी अरुण सिंह मौजूद रहे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।

Back to top button