नई दिल्ली

आपको भगवान राम से इतनी नफरत क्यों है… हार्दिक पटेल

नई दिल्ली। कांग्रेस छोड़ चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा है। जिसकी उंगली पकड़कर राजनीति के पग भरना सीखा अब उसी पार्टी को आंख दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पटेल ने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुओं और भगवान श्री राम से इतनी नफरत क्यों करती है? उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को राम के नाम पर धोखा दिया गया और कुत्ते अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों पर पेशाब करते हैं।

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुत्तों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर पेशाब किया था। भरतसिंह सोलंकी ने कथित तौर पर एक सभा में कहा था कि लोगों को राम के नाम पर धोखा दिया गया। कुत्ते अयोध्या में राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए पत्थरों पर पेशाब करते हैं।

भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, ‘“मैंने पहले भी यह कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।”

मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? सदियों बाद अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता राम के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि पश्चिमी राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने से पहले ही पटेल कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं। वह पार्टी में काम करने की स्वतंत्रता की कमी के बारे में शिकायत कर रहे थे और यहां तक ​​​​कि उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर के वर्षों को सबसे पुरानी पार्टी में बर्बाद कर दिया।

Back to top button