Uncategorized

शब्दाक्षर समिति कटक की ओर से मासिक काव्य पाठोत्सव का आभासी आयोजन संपन्न …

कटक। शब्दाक्षर कटक समिति की तरफ से 27.10.2021 को मासिक काव्य पाठोत्सव का आयोजन जूम प्लेटफार्म में आभासी रूप से किया गया। यह कार्यक्रम में शब्दाक्षर कटक जिला के सभापति डॉ सत्य नारायण पंडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इसमें शब्दाक्षर साहित्यिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने उपस्थित होकर अहिंदी प्रदेश होते हुए भी हिंदी के प्रति ओडिशावासियों के लगाव,जुड़ाव और रुचि को सहराते हुए अपने आशीर्वचन तथा कबीर छंदी दोहों से मंच को सुशोभित किया।

दिल्ली की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती संतोष संप्रीति ने कार्यक्रम का तकनीकी आयोजन सुचारू रूप से करते हुए अपनी हिंदी के प्रति लगाव को कविता के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में डॉ सत्य नारायण पंडा, श्रीमती मधुबाला धल, धीरेंद्र पाणिग्रही, मनोज कुमार साहू, पुष्पा सिंह तथा डॉ जानकी झा ने काव्यपाठ किया।

जिसका फेसबुक पेज पर भी सीधा प्रसारण सैंकड़ों लोगों ने देखा और आनंद लिया। पुष्पा सिंह ने मंच का संचालन किया, मधुबाला धल ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा डॉ जानकी झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Back to top button