छत्तीसगढ़मुंगेली

भाजपा के ई चिंतन प्रशिक्षण वर्ग का वर्चुअल आयोजन, सांसद संतोष पांडेय ने किया संबोधित …

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिले के ई चिंतन प्रशिक्षण वर्ग का वर्चुअल आयोजन किया गया। जिसे मुख्यवक्ता  राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 वर्ष में कार्यकाल पर प्रकाश डाला  और “कृषि क्षेत्र में सुधार एवं उपलब्धियां” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

जिलाभाजपा कार्यालय में वर्चुअल बैठक का विधिवत शुभारंभ भारतमाता, दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। किसान सम्मान निधि, किसानों को ऋण प्राप्त करने में आसानी, नीम कोटेड यूरिया, फसल को हुए नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने में आसानी,धान बिक्री केन्द्रों में कृषकों को सुविधाएं, किसान बिल आदि उपायों से मोदी ने किसानों की उन्नति के मार्ग प्रशस्त किये हैं।

उदबोधन पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं का शंका समाधान प्रश्न उत्तर माध्यम से किया। इससे पूर्व जिलाभाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया। प्रशिक्षण प्रभारी गिरीश शुक्ला ने मुख्यवक्ता संतोष पाण्डेय का परिचय देते हुए उन्हें उदबोधन हेतु आमंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन निश्चल गुप्ता ने किया तथा आभार जिला e चिंतन सत्र के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक  तोखन साहू, श्रीमती अंजू राजपूत प्रदेश मंत्री, कोमल गिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, गुरमीत सलूजा, श्रीमती वर्षा सिंह, रामधुन साहू, रितेश यादव, रिंकू सिंह ठाकुर, गोविंद साहू, पोषण यादव, मनीष साहू, राणाप्रताप सिंह, मुकेश रोहरा, आशीष मिश्रा, मिट्ठूलाल यादव, दिनेश साहू, सुशील कुमार यादव, वीरेन्द्र गुप्ता, हरिकपुर सिंह, प्रदीप पांडेय, अमितेश आर्य, नितेश भारद्वाज, राजेंद्र साहू, संतू सोनकर, मोहन मल्लाह, संजीव गुप्ता, धनीराम यादव, दीनानाथ केशरवानी, मिथलेश केशरवानी, कोटूमल दादवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button