छत्तीसगढ़रायपुर

फैक्ट्री की भट्ठी फटने से दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत…

रायपुर। तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में फॉर्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदरों की मौत हो गई। फैक्ट्री में स्थित भट्‌ठी से पिघलता हुआ लोहा मजदूरों को ऊपर गिर गया था। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर बिहार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।

औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात के बाद यह हादसा हुआ। वहां भट्‌ठी फटने से पिघलता हुआ लोहा बाहर बह गया। वहां काम रहे इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार (48) और उनके हेल्पर भूपेंद्र पटेल (28) इस लोहे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों के भी हादसे की चपेट में आने की खबर है। फैक्ट्री प्रबंधन ने अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

पुलिस भी इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बोल रही है। पता चला है कि, हादसे में मारे गए इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार बिहार के निवासी थे। वहीं हेल्पर भूपेंद्र पटेल का घर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में है। दोनों कुछ सालों से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

Back to top button