छत्तीसगढ़कोरबा

दो बदमाशों ने आधी रात घर में घुसकर महिला को मारी गोली, नाकेबंदी के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर …

कोरबा । जिले में नए साल की शुरुआत से पहले अपराध एक बड़ी घटना हुई है। दीपका क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। खून से लथपथ महिला का कोरबा के अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सुबह 4:00 बजे रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेरने शहर के चारों ओर नाकेबंदी की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दीपका क्षेत्र के झाबर निवासी सरोजनी बाई (25) के घर दो बदमाश घुसे। महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया था। महिला के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। रात को दो युवक घर पर आए। एक युवक ने गोली मारी, जिसके बाद दोनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद माता-पिता महिला की तरफ दौड़े। गोली महिला के आंख और कान के बीच लगी है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ महिला को कोसा बाड़ी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

गोलीकांड की सूचना मिलते ही टीआई अविनाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शहर में तत्काल नाकेबंदी कराई। घटना की जानकारी होने पर एएसपी अभिषेक वर्मा भी रात को अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। वारदात के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते कोरबा से सुबह चार बजे रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के पति से किसी से रंजिश आदि को लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

Back to top button