रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और विधायक डॉक्टर रेणु जोगी का मेंदांता अस्पताल दिल्ली में एक सफल आपॅरेशन हुआ। चार घंटे चली आपरेशन में उनके आंत से 6.5 सेंटिमीटर का ट्यूमर निकाला गया। आपरेशन के बाद उनकी स्थिति अच्छी है।
डॉक्टर रेणु जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी ने बताया कि मेंदांता अस्पताल के डॉक्टर आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपी पद्धति से यह आपरेशन किया। कल रात में अमित जोगी ने यह जानकारी दी थी कि आज सुबह 6.30 बजे ऑपरेशन प्रारंभ होना है। निर्धारित समय के मुताबिक ही आपरेशन शुरू हुआ और सफल रहा। छत्तीसगढ़ के लोगों ने प्रार्थना की इसके लिए सभी का धन्यवाद।