देश

ससुरालियों के टोने टोटके के आरोप से परेशान नवविवाहिता ने मेहंदी लगाई फिर मेहंदी से ही लिखा सुसाइड …

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नवविवाहिता ने मरने से पहले अपने हाथों में मेहंदी लगाई और उसी मेहंदी से कागज और पत्तों में सुसाइट नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटनाक्रम 1 सितम्बर का है। मृतिका की बहन ने बताया कि दोनों बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। बताया गया कि ननद नीलम बाई मृतिका से लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौच करती थी। पुलिस ने जांच में सामने आया है कि मृतिका की ननद और उसके पति के द्वारा टोने टोटके का आरोप लगाकर महिला को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

इस वजह से महिला ने आतमघाती कदम उठाया। आरोपी नीलम बैगा जनपद पंचायत करकेली की वार्ड नंबर की जनपद सदस्य भी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उसके पति की तलाश में कर रही है।

Back to top button